पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि अयोध्या की रामलीला, सरयू आरती, दीपोत्सव के माध्यम से ये दर्शन विश्वभर में फैल रहा है. पीएम ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी और कहा कि ये दिवाली ऐसे समय पर आई है जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आजादी के अमृत काल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी.