इंसान की लिखावट उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ कहती है. ये सुनने में कुछ अटपटा लग सकता है. इसे कुछ लोग बस कहने की बात भी कह सकते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि साइकोलॉजी एक मनोविज्ञान है, जो इंसान के व्यवहार और उसकी प्रतिक्रियाओं के जरिए उसकी व्याख्या करता है. इसके जरिए किसी इंसान को समझा भी जा सकता है. दरअसल, अमेरिका की मैग्जीन Reader’s Digest में एक्स्पर्ट्स के मुताबिक, लिखावट को स्वभाव से जोड़कर उसकी व्याख्या की गई.