राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में तेज भूकंप, नोएडा में भी किए गए महसूस – Strong earthquake in the capital Delhi and surrounding areas felt in Noida as well ntc


राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 1:57 पर काफी तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई. यह झटके दिल्ली-NCR, UP और बिहार में महसूस किए गए. अबतक कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. 

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी के मुताबिक 1.57 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था. इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी. गौरतलब है कि दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में भूकंप काफी तेज था. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए. 

कुछ घंटे पहले भी आया था नेपाल में भूकंप 

इससे पहले भी लखनऊ समेत UP के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई थी. इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. जानकारी के मुताबिक यह भूकंप 8 नवंबर को करीब रात 8:52 बजे आया था.

बीते दिन 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

इसके अलावा मंगलवार को ही 4.4 की तीव्रता पर एक और भूकंप महसूस किया गया था. यह भूकंप सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया. इसका केंद्र चम्फाई, मिजोरम था.

बता दें कि रात में लोग जब सो रहे थे तब अचानक ही यह भूकंप के झटके महसूस हुए. सो रहे लोगों के बेड अचानक हिलने लगे. अब लोग फोन कर एक-दूसरों के हाल पूछ रहे हैं. 





Source link

Spread the love