रूस की सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 सैनिकों की मौत, आर्मी में वॉलेंटियर थे हमलावर – open firing on Russian military many killed ntc


यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस की सेना पर आतंकी हमला हुआ है. गोलीबारी में रूस के 11 सैनिकों की मौत हो गई है. 15 से ज्यादा सैनिक घायल बताए जा रहे हैं. फायरिंग 2 लोगों ने की है. दोनों ही रूस की सेना में वॉलेंटियर के तौर पर काम कर रहे थे. रूस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है. वारदात के बाद दोनों बंदूकधारियों को भी मार गिराया गया है.

रूस की सेना के अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी की घटना यूक्रेन के पास फायरिंग रेंज में हुई है. रूस के अनुसार दोनों हमलावर पूर्व सोवियत संघ के नागरिक थे.

दरअसल, यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहे रूस में आम नागरिकों को भी सेना में भर्ती करने का फैसला लिया गया था. हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 3 लाख रिजर्व सैनिकों को जंग में भेजने का ऐलान किया था. तब यूक्रेन के 4 इलाकों को रूस में मिलाने की योजना थी. जो अब पूरी हो चुकी है. पुतिन ने तर्क दिया था कि कि रूसी कब्जे वाले इलाकों में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजर्व सैनिकों को जुटाना जरूरी है.

पुतिन के इस फैसले का रूस में जमकर विरोध हुआ था. एक तरफ सीमा से सटे कई इलाकों के लोग विदेशों में जाने लगे थे तो वहीं कई लोग गूगल पर अपने हाथ तोड़ने के आसान तरीके ढूंढने लगे थे.



Source link

Spread the love