वेंटिलेटर काम नहीं कर रहा था, 4 नवजात बच्चों की मौत… छत्तीसगढ़ के अस्पताल में जानलेवा लापरवाही – 4 infants died in Ambikapur Medical hospital due to non fuctioning ventilator chhattisgarh ntc


छत्तीसगढ़ से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में वेटिंलेटर बंद होने के चलते 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई. बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. 

बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात की. रात में अस्पताल में बिजली बंद हो गई. इसके चलते वेटिंलेटर बंद हो गया और चार बच्चों की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. 

परिजनों ने किया हंगामा

बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात की. रात में अस्पताल में बिजली बंद हो गई. इसके चलते वेटिंलेटर बंद हो गया और चार बच्चों की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. सरगुजा कलेक्टर मौके पर पहुंचकर मातृ शिशु वार्ड का निरीक्षण किया. मौके पर स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्री भी रायपुर से अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं. 

मामले में जांच शुरू

जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि जैसा डॉक्टरों ने बताया कि 4-5 घंटों के दौरान 4 बच्चों की मौत हुई है. हालांकि, उन्होंने कहा कि बिजली जाने से ये घटना नहीं हुई है. न ही वेंटिलेटर बंद हुए. कुंदन कुमार ने कहा, हम जांच करा रहे हैं, अगर वेंटिलेटर बंद हुए हैं, तो वह भी सामने आ जाएगा. 

(इनपुट- नरेश शर्मा आजतक)



Source link

Spread the love