हिमाचल प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM जयराम की सीट पर चेतराम ठाकुर को टिकट – Congress releases first list of 46 candidates for Himachal Pradesh Assembly elections ntc


हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. खास बात यह है कि बीजेपी के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सीट पर कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है. चेतराम ठाकुर इस समय हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और सभी सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना होगी. फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है. लेकिन इस बार चुनाव रोचक होने वाला है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है.

पार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को मैदान में उतारा है. वहीं, कुल्लू से सुंदर ठाकुर को टिकट मिला है. मंडी से चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है. मुकेश अग्निहोत्री को हरोली, आशा कुमारी को डलहौजी तो वहीं सुखविंदर सुखू को नादौन से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है.

अमेरिका

अमेरिका

भाजपा ने कराया सर्वे

इस बार लड़ाई कड़ी होती देख भाजपा ने भी चुनाव से पहले आंतरिक सर्वे कराया है. विधानसभा चुनाव में भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पार्टी को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए नेतृत्व ने ठोस रणनीति भी बनाई हुई है. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवार तय करने के लिए आंतरिक मतदान कराया है. पार्टी ने चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से उनकी तीन-तीन पसंद मांगी हैं.



Source link

Spread the love