भड़काऊ भाषण देने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान के लिए आज का दिन काफी अहम है. थोड़ी देर में रामपुर कोर्ट फैसला सुनाने वाली है. इस फैसले से यह साफ हो जाएगा कि आजम खान की विधायकी रहेगी या नहीं. आजम खान कुछ देर पहले ही रामपुर कोर्ट में पहुंच गए हैं.
हेट स्पीच का यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है. कथित रूप से आजम खान ने रामपुर की मिलक विधानसभा में एक चुनावी भाषण के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं. इसकी शिकायत भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने की थी. इसी मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट 27 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाएगी.