जया बच्चन का खुलासा, ‘मजाक उड़ाने के लिए’ कभी खुशी कभी गम देखते हैं नाती अगस्त्य – Jaya Bachchan Reveals Agastya Nanda Watches Kabhi Khushi Kabhie Gham Make Fun tmovb


जया बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा को लेकर एक खुलासा किया है. जया ने अगस्त्य को लेकर वो बात शेयर की है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की थी. अगस्त्य को लेकर ये सीक्रेट जया ने नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो के दौरान किया है. आइये जानते हैं कि पूरा किस्सा है क्या.

अगस्त्य को लेकर जया का खुलासा
व्हाट द हेल नव्या पॉडकास्ट शो के दौरान जया बच्चन ने अगस्त्य को लेकर एक बड़ी बात शेयर की. ये पूरा किस्सा फेवरेट फिल्म से शुरू हुआ था. नव्या ने अपनी नानी जया से पूछा कि आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है. इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो ‘ऑन द वाटरफ्रंट’, पॉल न्यूमैन की ‘कैट ऑन ए हॉट टिन रूफ’ और मार्लोन ब्रैंडो की फिल्में देखना पसंद करती हैं. वहीं हिंदी फिल्मों में दिलीप कुमार की ‘देवदास’ और ‘मुगल-ए-आज़म’ पसंद है. इसके अलावा जया बच्चन ‘कभी खुशी कभी गम’ भी देखना पसंद करती हैं. 

जया ने ‘कभी खुशी कभी गम’ का जिक्र किया ही था कि श्वेता बच्चन कहती हैं कि ‘कभी खुशी कभी गम’ कभी भी पुरानी नहीं हो सकती. अगस्त्य भी इसे बार-बार देखता है. श्वेता ने ये भी बताया कि उसे नाना (अमिताभ बच्चन) की फिल्में समझ नहीं आती, पर वो करण जौहर के डायरेक्शन वाली मूवीज बार-बार देख सकता है. जया बच्चन बेटी श्वेता की बातें सुन रही थीं, तभी उन्होंने कहा कि अगस्त्य ‘कभी खुशी कभी गम’ मेरा मजाक उड़ाने के लिये देखता है. इसके बाद श्वेता कहती हैं कि शायद वो जनरेशन गैप की वजह समझ नहीं पाता. 

श्वेता बच्चन को पसंद हैं ये फिल्म
जया बच्चन ने तो अपनी फेवरेट फिल्में बता दीं. इसके बाद बात श्वेता बच्चन पर आती है. श्वेता बताती हैं कि उन्हें ‘बैंड बाजा बारात’, ‘मर्डर’ ‘ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस’ और ‘डेथ ऑन द नाइल’ देखना पसंद है. वहीं नव्या की फेवरेट फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और  ‘बैंड बाजा बारात’ है.

वहीं बात करें अगस्त्य के वर्क फ्रंट की, तो वो जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़’ से एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं. इस फिल्म से सुहाना खान और खुशी कपूर भी एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं. 

 

 



Source link

Spread the love