दिल्लीः शराब घोटाले में आज सिसोदिया से पूछताछ, CBI ने सुबह 11 बजे ऑफिस बुलाया – Delhi Deputy CM Manish Sisodia Sisodia questioned today liquor scam CBI summoned office ntc


दिल्ली की नई शराब नीति मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को समन भेजा है. सीबीआई ने सिसोदिया को 17 अक्टूबर (आज) को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस में पहुंचने के लिए कहा है. 

सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की  शराब नीति में अनियमितताओं की CBI जांच की सिफारिश की थी, जिसे पिछले साल नवंबर में लागू किया गया था.

CBI के अधिकारियों ने बताया कि डिप्टी सीएम सिसोदिया को सोमवार की सुबह 11 बजे अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है. CBI ने इस मामले में इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, गुरुग्राम में बिग रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा और इंडिया अहेड के प्रबंध निदेशक मूथा गौतम समेत कई लोगों से पूछताछ की है.

सीबीआई ने अब तक आबकारी नीति मामले में 10 आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं. वहीं कुछ आरोपियों से रविवार को पहले दिन में पूछताछ की गई है. इसमें आम आदमी पार्टी के संचार रणनीतिकार विजय नायर ने भी कथित तौर पर कुछ नाम लिए हैं.

समन के बाद सिसोदिया का तंज

समन के बाद मनीष सिसोदिया ने सीबीआई पर तंज किया. साथ ही कहा कि 17 अक्टूबर को 11 बजे सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया है. मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा. सत्यमेव जयते. मनीष सिसोदिया को सीबीआई का समन मिलने के बाद इसे लेकर सियासत भी तेज हो गई है.

केजरीवाल ने की भगत सिंह से तुलना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से कर दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए. ये आजादी की दूसरी लड़ाई है. केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन आज के भगत सिंह हैं. 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी. करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके (मनीष सिसोदिया के) साथ हैं

ये भी देखें

 



Source link

Spread the love