कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद एक्शन में सरकार, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग – Government action after getting new variant Corona Health Minister Mandaviya convened high level meeting ntc


देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. एक ओर जहां त्योहार करीब हैं, वहीं कई राज्य कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नए वैरिएंट का जल्द से जल्द पता लगाया जाए. इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग में तेजी लाई जाए.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि एक प्रभावी रणनीति तैयार करनी होगी. इसके साथ ही ये भी सुनिश्चित करना होगा कि बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो.

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्यों में में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केसों में उछाल आया है. उधर, कोविड के बढ़ रहे मामलों को थामने के लिए महाराष्ट्र, केरल जैसे राज्यों ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. 



Source link

Spread the love