संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने मां ऋचा शर्मा को किया याद, शेयर किया पेरेंट्स का थ्रोबैक फोटो – sanjay dutt daughter trishala shares throwback photo of kgf 2 actor with wife richa sharma tmovs


संजय दत्त की पहली बेटी त्रिशाला दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी मां और पापा का एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर त्रिशाला ने संजय दत्त और अपनी मां ऋचा शर्मा का पुराना फोटो शेयर किया है जो 80s का लग रहा है. 

संजय दत्त और ऋचा शर्मा ने 1987 में, न्यू यॉर्क में शादी की थी. शादी के अगले साल कपल की जिन्दगी में त्रिशाला आई थीं. लेकिन 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण ऋचा का निधन हो गया था. त्रिशाला यूएस में ही अपनी नाना-नानी के पास बड़ी हुईं और अभी भी वहीं रहती हैं. अब वो पेशे से एक साइकोथेरेपिस्ट हैं. 

त्रिशाला ने शेयर किया मम्मी-पापा का पुराना फोटो 
त्रिशाला सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से इंटरैक्ट कर रही थीं और तभी एक फैन ने उन्हें एक ऐसी तस्वीर शेयर करने को कहा जिससे उन्हें बहुत प्यार है, लेकिन उसमें वो खुद नहीं हैं. इस रिक्वेस्ट को पूरा करते हुए त्रिशाला ने ये फोटो शेयर किया जिसमें संजय दत्त अपनी पहली पांति ऋचा के साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं. जहां संजय एक वाइट कलर की हाई नेक टी शर्ट के ऊपर एक डेनिम जैकेट पहने हुए हैं. वहीं ऋचा उनके कंधे पर चेहरा टिकाए मुस्कुरा रही हैं. फोटो शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा, ‘मेरी मॉम (RIP) और डैड.’ 

त्रिशाला दत्त ने शेयर की संजय दत्त-ऋचा शर्मा की फोटो

त्रिशाला का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान रह गए थे फैन्स 
ऋचा के निधन के बाद 1998 में संजय ने मॉडल रिया पिल्लई से शादी की और 2008 में उनसे अलग हुए, 2010 में उन्होंने मान्यता से शादी की और अब कपल के दो जुड़वा बच्चे- इकरा और शारान हैं. त्रिशाला की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हेल्थ समस्याओं से स्ट्रगल कर रहीं त्रिशाला का वजन पहले कैफ बढ़ा हुआ था और बाद में उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया.

सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैन्स का बहुत प्यार मिलता है. उनकी तस्वीरें देखकर अक्सर जनता कहती है कि वो फिल्मी एक्ट्रेसेज को कड़ी टक्कर दे सकती हैं, लेकिन त्रिशाला ये साफ कर चुकी हैं कि उनकी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है. उनके पिता संजय दत्त की बात करें तो वो इस समय अपने करियर के एक बेहतरीन दौर में हैं.

2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक KGF 2 में संजय ने विलेन अधीरा का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए तो उन्हें तारीफ मिली ही, साथ ही फ्लॉप रही ‘शमशेरा’ में एकमात्र चीज जिसकी तारीफ हुई वो संजय की एक्टिंग थी. अब वो ‘द गुड महाराजा’ और ‘घुड़चढ़ी’ में नजर आएंगे. इसके अलावा KGF 2 के हिट होने के बाद उन्हें साउथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने की भी रिपोर्ट्स हैं. 

 



Source link

Spread the love