इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने किया ‘आजतक साहित्य जागृति सम्मान’ का ऐलान – india today group vice chairperson Kalli Purie big announcement Aaj Tak Sahitya Jagriti Samman ntc


साहित्य आजतक 2022 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ. इन तीन दिनों में साहित्य और कला की दुनिया से जुड़ी तमाम हस्तियों ने शिरकत की. साथ ही इस कार्यक्रम के समापन के दौरान ‘आजतक साहित्य जागृति सम्मान’ नाम से एक नए अवॉर्ड का ऐलान हुआ.

कार्यक्रम के समापन के दौरान इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जैसे सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड होते हैं, वैसे ही हमारा उद्देश्य था कि कार्यक्रम के तीसरे दिन तक इतनी भीड़ होनी चाहिए कि हम बोर्ड लगाने पर मजबूर हो जाएं. यहां मौजूद आप सभी लोगों ने वो गोल पूरा किया है. कली पुरी ने कहा कि इस बार दोपहर में ही इतनी भीड़ जुटी कि हमें वो हाउसफुल का बोर्ड लगाने पर मजबूर होना पड़ा. 

साहित्यकारों का होगा सम्मान

कली पुरी ने बताया कि हमारी कोशिश रहती है कि इस कार्यक्रम के जरिए हम भारत के साहित्य, संस्कृति, भाषा को बढ़ावा दे सकें. इस साल हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अब नया अवॉर्ड शुरू कर रहे हैं. कली पुरी ने इस दौरान ‘आजतक साहित्य जागृति सम्मान’ नाम से एक नए अवॉर्ड की शुरुआत का ऐलान किया. 

क्या है आजतक साहित्य जागृति सम्मान?

यह अवॉर्ड देश के युवा साहित्यकारों को सम्मान देने का एक जरिया है. आजतक की इस पहल के साथ ‘भारत जागृति फाउंडेशन’ भी जुड़ा है. फाउंडेशन की डायरेक्टर कविता राव ने इस अवॉर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अगले साल से दोनों संस्थाएं मिलकर यह पुरस्कार लॉन्च करेंगी. 

कविता राव ने कहा कि साहित्य के इस कुंभ मेले में इतनी बड़ी तादाद में जो युवा बैठे हैं, वो संकेत है कि भारत का साहित्य सही हाथों में है. साहित्यकारों को सम्मान देने की इस पहल के साथ ही आजतक के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद और भारत जागृति फाउंडेशन की डायरेक्टर ने अवॉर्ड के लोगो का अनावरण भी किया.



Source link

Spread the love