Delhi AQI Today: जहरीली हवा से नहीं राहत, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण से हालत ‘गंभीर’ – Pollution Delhi AQI Today 4 december air quality index very poor to severe category Shallow fog on MCD polling day weather IMD mausam lbs


Delhi Pollution Today AQI: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. राष्ट्रीय राजधानी में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद खराब कैटेगरी में बना हुआ है. जबकि शहर के कई इलाकों का AQI बहुत खराब से अब गंभीर कैटेगरी में पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों का AQI आज यानी 4 दिसंबरको 400 के पार है. वहीं, आने वाले दिनों में स्मॉग का खतरा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है. दिल्ली के आसमान में आज (रविवार) सुबह के समय धुंध छाई है. वहीं, हवाओं की रफ्तार के सुस्त पड़ने से कोहरा भी देखने को मिल रहा है. 

दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI (सुबह 8 बजे)

इलाके का नामएयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
आनंद विहार427
अलीपुर435
अशोक विहार397
जहांगीरपुरी443
IGI एयरपोर्ट354
द्वारका सेक्टर 8417
आईटीओ431
नजफगढ़358
ओखला फेज 2398
रोहिणी451
शादीपुर400
वजीरपुर438

बहुत खराब और गंभीर कैटेगरी में दिल्ली की हवा
केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के डेटा की मानें तो बीती रात करीब 10 बजे आनंद विहार स्टेशन पर AQI 410 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 370 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब कैटेगरी में आता है.

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

दिल्ली के मौसम की जानकारी

वहीं, मौसम की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में आज (रविवार), 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस ही बने रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है.

 



Source link

Spread the love