टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है. इस बीच भारत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में बड़ा बदलाव हो गया है. बीसीसीआई को नया अध्यक्ष मिल गया है, पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी अब यह पद संभालेंगे. वह पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह लेंगे, जो साल 2019 से इस पद को संभाल रहे थे.