Delhi Pollution: धुंध और धुएं के कॉकटेल से बेदम दिल्ली-NCR, इन 16 जगहों पर AQI 400 से पार – Air pollution Delhi AQI reaches severe category at 16 places Anand vihar air quality index at 456 on Saturday Safar weather updates lbs


Delhi AQI: दिल्ली की हवा हर दिन खतरनाक होती जा रही है. इस बार दिवाली के अगले दिन राजधानी की हवा में सुधार देखने को मिला था लेकिन पिछले दो दिन से अब ये बद से बद्तर होती जा रही है. आज (29 अक्टूबर) सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 390 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. वहीं, दिल्ली के आनंद विहार समेत 16 जगहों पर AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को राजधानी के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. दिल्ली में सबसे ज्यादा एक्यूआई, (456) आनंद विहार में दर्ज किया गया. आइये जानते हैं अलग-अलग इलाकों का हाल. 

इन इलाके में ‘बेहद खराब’ AQI

इसके अलावा अन्य कई इलाकों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. जिसमें अलीपुर, आईटीओ,सिरी फोर्ट, आरके पुरम, आया नगर, लोधी रोड, नॉर्थ कैंपस, मथुरा रोड, पूसा, जेएलएन स्टेडियम, द्वारका सेक्टर-8, करणी सिंह शूटिंग रेंज, नजफगढ़, मेजर ध्यान चंद स्टेडियम, ओखला, अरबिंदो रोड, दिलशाद गार्डन और बुराड़ी शामिल है.

Anand Vihar AQI

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल

दिल्ली के इलाकेवायु गुणवत्ता सूचकांकश्रेणी
शादीपुर435गंभीर श्रेणी
द्वारका NSIT428गंभीर श्रेणी
DTU 421गंभीर श्रेणी
पंजाबी बाग418गंभीर श्रेणी
नेहरू नगर404गंभीर श्रेणी
पटपड़गंज 401गंभीर श्रेणी
अशोक विहार422गंभीर श्रेणी
सोनिया विहार412गंभीर श्रेणी
जहांगीरपुरी430गंभीर श्रेणी
रोहिणी409गंभीर श्रेणी
विवेक विहार430गंभीर श्रेणी
नरेला426गंभीर श्रेणी
वजीरपुर430गंभीर श्रेणी
बवाना416गंभीर श्रेणी
मुंडका412गंभीर श्रेणी

दिवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिला था लेकिन एक्सपर्ट्स ने साफ कर दिया था कि उस साफ हवा के पीछे मौसमी कारण थे. असल में मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिवाली के वक्त बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से नॉर्थ ईस्ट कई राज्यों में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं. वहीं, भारतीय सीमा से सटे बांग्लादेश के तट पर चक्रवात सितरंग (Cyclone Sitrang) के असर ने दिल्ली को प्रदूषण से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 



Source link

Spread the love