Drishyam 2 Trailer: अजय देवगन खोलने वाले हैं 2 अक्टूबर का राज, अक्षय खन्ना के आने से और गहराया कहानी का मिजाज – drishyam 2 trailer ajay devgn going to reveal the 2 october truth as akshaye khanna grills him hard tmovs


‘दृश्यम’ भले ही मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक रही हो, मगर अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने 2015 में जनता को एक जबरदस्त थ्रिलर कहानी दी. फिल्म एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी, जहां से तय था कि कहानी को अभी और आगे जाना है. इसलिए पिछले 7 साल से फैन्स ‘दृश्यम 2’ का इंतजार टकटकी लगाए कर रहे हैं. अब आखिरकार ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 

ट्रेलर में एक बार फिर से उस केस की फाइल खुल रही है जो जनता में ‘2 अक्टूबर’ केस के नाम से पिछले कुछ सालों में खूब पॉपुलर हो चुका है. पिछली बार कहानी में जो किरदार थे वो तो ‘दृश्यम 2’ में वापस लौट ही रहे हैं, मगर एक नया दमदार किरदार कहानी में जुड़ गया है जिसे अक्षय खन्ना निभा रहे हैं. 

‘दृश्यम 2’ ट्रेलर

कहानी 
‘दृश्यम 2’ के ट्रेलर में सबसे खास बात ये है कि इसमें कहानी के बारे में बहुत ज्यादा रिवील नहीं किया गया है. थ्रिलर फिल्मों के फैन्स, मेकर्स की इस अदा को पसंद करेंगे. लेकिन ट्रेलर से जो हिंट मिल रहा है उसके हिसाब से, अक्षय खन्ना नए कॉप बनकर कहानी में आ रहे हैं और उन्होंने जैसे कोई कसम खा ली है कि आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) के मिसिंग बेटे का केस सुलझाकर ही रहेंगे. विजय सालगांवकर (अजय देवगन) का परिवार केस फिर से खुलने से टेंशन में नजर आ रहा है. विजय ने पिछली बार अपनी फैमिली को रटा दिया था कि ‘डरना नहीं है’. लेकिन इतने साल बाद केस दोबारा खुलने से डर का पैदा होना लाजमी है. 

‘दृश्यम 2’ ट्रेलर

अक्षय खन्ना का किरदार और उनकी पुलिस टीम इस बार खूब पसीना बहाकर सबूत तलाशती नजर आ रही है. ‘दृश्यम 2’ के ट्रेलर में थाने में विजय और उसके परिवार के इन्टेरोगेशन के भी सीन हैं और सब इंस्पेक्टर गायतोंडे, विजय की बेटी को थप्पड़ भी मारता नजर आ रहा है. पुलिस रूल बुक के हिसाब से तो ये गलत है, लेकिन इसी सीन में तब्बू भी बैठी हुई हैं. यानी इस बार पुलिस खुद पूरी तरह कानून नहीं मानने वाली और उसका फोकस सिर्फ विजय से किसी भी तरह ये कन्फेशन निकलवाने में है कि मुजरिम वही है.

‘दृश्यम 2’ ट्रेलर

ट्रेलर के एंड में विजय एक कन्फेशन देता भी नजर आ रहा है. लेकिन जितना लोग विजय के किरदार को जानते हैं, उस हिसाब से ये तय है कि ये चौथी फेल आदमी इतनी जल्दी तो नहीं मानने वाला और कुछ न कुछ खेल तो है. ये खेल 18 नवंबर को थिएटर्स में दिखने वाला है. यहां देखिए ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर:

नयापन लेकिन दमदार 
‘दृश्यम’ के डायरेक्टर निशिकांत कामत अब हमारे बीच नहीं रहे. ऐसे में ‘दृश्यम 2’ की कमान अभिषेक पाठक के हाथ में है. लेकिन ट्रेलर देखकर ऐसा नहीं लगता कि डायरेक्टर बदलने का ज्यादा असर कहानी पर हुआ है. ट्रेलर से सस्पेंस और थ्रिलर वाला फील भरपूर आ रहा है, लेकिन साथ में एक नयापन भी दिखता है और स्टोरीटेलिंग का स्टाइल थोड़ा स्पीड पकड़ता दिख रहा है.

ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी डिफरेंट साउंड कर रहा है और इसकी वजह ये है कि पिछली बार के विशाल भारद्वाज की जगह, इस बार ये डिपार्टमेंट देवी श्री प्रसाद यानी DSP के हाथ में है, जिनका स्कोर पिछले कुछ सालों में काफी तारीफ बटोर चुका है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 7 साल बाद, एक नए क्रू के साथ उसी पुरानी कहानी को ‘दृश्यम 2’ कितने बेहतरीन तरीके से स्क्रीन पर लाती है.

 



Source link

Spread the love