UP: घर में चल रहे अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिठाई के डिब्बों से सुतली बम बरामद – UP Police busts illegal firecracker factory recovered gunpowder lclcn


यूपी के शाहजहांपुर में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह दो घरों से संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी में पटाखों का बड़ा जखीरा, बारूद और ब्रांडेड पटाखों के रैपर बरामद किए हैं.

दरअसल, थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाडूजई के दो घरों में छापा मारी थी. पुलिस को छापेमारी में 12 कुंटल से अधिक बारूद और पटाखे बरामद हुए. इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, मिठाई के डिब्बों में सुतली बम मिले हैं. ताकि मिठाई के डिब्बे देखकर कोई शक ना करे. इसे आसानी से फुटकर विक्रेताओं तक सप्लाई कर सके.

 

फिलहाल इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी का नाम अंबार खान, जब्बार खान और मगनून है. अवैध आतिशबाजी और ब्रांडेड कंपनी के पटाखे दो घरों के अंदर तैयार किया जा रहा था. पुलिस को भारी मात्रा में देशी बारूद भी बरामद हुआ है. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ  विस्फोटक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मामले में एसपीएस आनंद का कहना है कि मजे की बात यह है कि मिठाई के डिब्बों में सुतली बम रख कर सप्लाई किया जा रहा था. ताकि मिठाई के डिब्बे देखकर कोई शक ना कर सके और आसानी से विक्रेताओं को सप्लाई कर दें. इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.



Source link

Spread the love