UPPET 2022: दूसरे दिन सॉल्‍वर गैंग के 5 और गिरफ्तार, कोचिंग स्‍टूडेंट्स को ऐेसे बनाते थे निशाना – UPSSSC PET 2022 5 Solvers Arrested on Day 2 Exam More Than 12 Lakh Quit Exam


UPSSSC PET 2022 Update: यूपी पीईटी परीक्षा के पहले दिन उत्तर प्रदेश के 11 जिलों से 23 सॉल्वर गैंग के लोग पकड़े गए थे जिसमें सर्वाधिक शामली से 3 सॉल्वर समेत 5 लोग गिरफ्तार हुए थे. वहीं उन्नाव से 3, अमेठी से 2, प्रयागराज से 2, कानपुर से 2, जौनपुर से 2, सीतापुर से 1, सिद्धार्थ नगर से 1, बिजनौर से 2, वाराणसी से 2 और मेरठ से 1 सदस्य गिरफ्तार किए गए थे.

कानपुर UP STF ने सॉल्‍वर के रूप में बैठे जिस शख्‍स को गिरफ्तार किया है, उसका संबंध हरदोई के महेंद्र सिंह से है. हरदोई का महेंद्र इंटरस्‍टेट सॉल्वर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है जो साल 2020 में मध्य प्रदेश B.Ed परीक्षा में भी जेल जा चुका है. महिंद्र और उससे जुड़े लोग कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रहे अभ्यर्थियों को अपना शिकार बनाते हैं. वह खराब पर्फामेंस वाले स्‍टूडेंट्स को टार्गेट करते थे, और सॉल्वर के सहारे परीक्षा पास कराने का झांसा देकर एक अभ्यर्थी से 3 से 5 लाख तक ऐंठ लेते थे. इसके बाद उस अभ्यर्थी की जगह मिलती जुलती शक्ल के सॉल्वर की फोटो मिक्स कर फॉर्म में लगाकर परीक्षा में बैठा देते.

पहले दबोचे गए थे 23 सॉल्‍वर
बता दें कि परीक्षा के पहले दिन STF ने सॉल्वर गैंग के 23 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें उन्नाव से सॉल्वर गैंग के 3, अमेठी से 2, प्रयागराज 2, कानपुर 2, सीतापुर 1, जौनपुर 2, शामली से सबसे ज्यादा 5, सिद्धार्थ नगर 1, बिजनौर 2, वाराणसी से 2 और मेरठ से 1 सदस्य शामिल था.

2 दिन में 4 पालियों में 1899 सेंटर्स पर हुई परीक्षा
इस परीक्षा के लिए 37,58,209 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे जिसमें कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. 12,46,241 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. प्रतिशत की बात करें तो 33 फीसदी परीक्षार्थियों ने यूपी पीईटी की परीक्षा छोड़ दी है. परीक्षा की आखिरी शिफ्ट रविवार शाम को खत्‍म हुई है. इस शिफ्ट में प्रदेश भर के 1899 सेंटर्स पर परीक्षा में 9,39,553 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 6,33,025 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 3,06,528 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी.

 



Source link

Spread the love